BGT NEWS TODAY

BALAGHAT NEWS

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया के सौ से ज्यादा पायलटों ने बीमारी की छुट्टी ले ली थी ahmedabad plane crash

हादसे के बाद 100 से ज्यादा पायलटों ने बीमारी का हवाला देते हुए ड्यूटी से छुट्टी ली थी. हालांकि सरकार ने इसे मामूली वृद्धि करार दिया है. सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने 24 जुलाई को संसद को बताया कि अहमदाबाद प्लेन हादसे के चार दिन बाद एयर इंडिया के 112 पायलटों ने बीमारी की वजह से छुट्टी ली थी.

Air India saw minor increase in pilots reporting sick after Ahmedabad plane crash said Govt

हादसे के बाद कुछ पायलटों ने बीमारी का हवाला देते हुए ड्यूटी से छुट्टी ली. (फोटो- PTI)

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद एयर इंडिया के पायलटों की सिक लीव में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. ये जानकारी भारत सरकार ने लोकसभा में दी है (Pilots  sick leaves after Air India crash). जानकारी के मुताबिक 16 जून को 61 कमांडर्स ने ‘बीमार’ होने का दावा कर छुट्टी ले ली थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद 100 से ज्यादा पायलटों ने बीमारी का हवाला देते हुए ड्यूटी से छुट्टी ली थी. हालांकि सरकार ने इसे मामूली वृद्धि करार दिया है. सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने 24 जुलाई को संसद को बताया कि अहमदाबाद प्लेन हादसे के चार दिन बाद एयर इंडिया के 112 पायलटों ने बीमारी की वजह से छुट्टी ली थी.

मंत्री ने बताया कि 16 जून को छुट्टी मांगने वाले कुछ पायलटों में से 61 सीनियर पायलट थे. संसद में मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा,

मुरलीधर मोहोल ने एक अन्य जवाब में बताया कि वर्तमान में मंत्रालय के पास विमान दुर्घटना के कारण सिविलियन्स को हुए नुकसान के मुआवजे से संबंधित कोई पॉलिसी नहीं है. एविएशन सेफ्टी से जुड़े सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि पिछले तीन सालों में 58 ऐसे मामले सामने आए हैं. ये घटनाएं खराब मौसम, टेक्निकल दिक्कतें, पक्षियों के टकराने आदि जैसे कारणों से हुई हैं.

बता दें कि एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा था. 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ये विमान एक हॉस्पिटल की बिल्डिंग से टकरा गया. इस दुर्घटना में 260 लोगों की मौत हुई थी. इनमें 241 यात्री विमान में सवार थे और 19 लोग ग्राउंड पर मारे गए थे. फ्लाइट में मौजूद एक यात्री दुर्घटना में बच गया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *