BGT NEWS TODAY

BALAGHAT NEWS

Android बेस्ट है या iOS? AI ने चुना विजेता, जानें जबरदस्त बहस का क्या निकला नतीजा

iOS Vs Andriod : लंबे समय से लोग तय नहीं कर पाए हैं कि एंड्रॉयड बेहतर है या iOS? जब इस बात पर Gemini और ChatGPT की बहस कराई गई, तो एक विजेता सामने आ ही गया। इन दोनों एआई ने जबरदस्त चली 7 मिनट की बहस के बाद बता दिया कि एंड्रॉयड और आईओएस में से बेहतर कौन है? चलिए जानते हैं आखिर जीता कौन?

Android और iOS में से कौन बेस्ट है? इस सवाल का जवाब अभी तक हम इंसान तो नहीं ढूंढ पाए थे लेकिन AI ने इस बहस को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। Android Authority की एक रिपोर्ट के अनुसार, (REF.) एक दिलचस्प प्रयोग में ChatGPT और Gemini की आपस में बहस करवाई गई कि Android और iOS में से कौन बेहतर है? सात मिनट तक चली इस जबरदस्त बहस में दोनों एआई ने अपने-अपने पसंदीदा OS के पक्ष में जमकर दलीलें दीं। Gemini ने Android का समर्थन किया तो ChatGPT ने iOS की ओर से बात रखी। आखिर में विजेता की घोषणा भी हो गई। चलिए फिर जानते हैं कि लंबे समय से चली आ रही इस बहस में आखिर जीता कौन?

कैसे कराई गई डिबेट?

खास प्रयोग के लिए कंप्यूटर पर ChatGPT का वॉइस मोड और स्मार्टफोन पर Gemini Live खोला गया।दोनों को एक ही प्रॉम्प्ट दिया गया। इसके बाद ChatGPT को कहा गया कि वह तब जवाब दे जब सामने वाला बोले, और Gemini से कहा गया कि वह डिबेट शुरू करे। Phone को PC के पास रखा गया और माइक ऑन कर दिया गया। इसके बाद दोनों एआई खुद ब खुद एक-दूसरे की बात सुनकर जवाब देने लगे। पूरी बातचीत करीब सात मिनट तक चली और अंत में दोनों ने “bye” कहकर ही बात खत्म की।

Gemini को आया गुस्सा, ChatGPT बना रहा जेंटलमेन

बहस में Gemini ने एंड्रॉयड को चुना था और वह गुस्से में भी आ गया। उसने कहा कि एंड्रॉयड ज्यादा कस्टमाइजेबल, वर्सटाइल और पावरफुल है। Gemini ने ऐपल को सब खुद काबू करने वाला बताया है और कहा कि एंड्रॉयड यूजर्स के पास डिवाइसेज की भरमार है। जब ChatGPT ने एंड्रॉयड में सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को उठाया तो Gemini ने इसे पुरानी बात बतलाया। इस बहस में ChatGPT ज्यादा सभ्य बना रहा।वह हर बार अपनी बात तमीज से उठाता दिखा। उसने iOS को ज्यादा पॉलिशड, सुरक्षित और बेहतर बताया।

कौन बना विजेता?

रिपोर्ट के अनुसार इस बहस के बीच एक पल को लगा कि दोनों AI ड्रॉ पर बात को खत्म करेंगे लेकिन ChatGPT ने बताया कि दोनो ऑपरेटिंग सिस्टम अग-अलग इस्तेमाल के लिए अच्छे हैं। हालांकि Gemini चालाक निकला और एंड्रॉयड की तारीफों के पुल बांधते रहा। आखिर में Gemini बोला, “यूजर को कंट्रोल देने और ढेरों फीचर्स के मामले में एंड्रॉयड की खूबी इसे बेहतर बनाती है,” और ChatGPT ने कहा “बिल्कुल सही, यहां बात खत्म होती है!”

हालांकि यह इससे नतीजा साफ नहीं हो रहा था लेकिन बाद में जब सीधे पूछा गया तो ChatGPT ने साफ कहा कि विजेता एंड्रॉयड है।

3 comments
phl63 casino

Alright, been spinning some reels at PHL63 Casino. Pretty straightforward, but the games are alright. Not a bad way to kill some time! See more at phl63 casino!

win92game

Win92game, not bad, not bad at all! Signed up, played a few rounds, and actually won something without a huge deposit. Worth checking out: win92game.

666casino

666casino is a solid choice if you’re looking for a casino experience. I’ve found it to be pretty reliable. Good for chilling and having some fun. 666casino

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *