BGT NEWS TODAY

BALAGHAT NEWS

मुंबई में लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला Air India का विमान, फटे तीनों टायर

मुंबई में लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला Air India का विमान,
सोमवार की सुबह भारी बारिश के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा होते-होते बचा। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर Air India का एक A320 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। तीनों टायर भी फट गए।
मुंबई में लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला Air India का विमान,

मुंबई में रनवे पर फिसला Air India का विमान


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टला है। जी हां, Air India का एक A320 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। मिली जानकारी के अनुसार इस एयरक्राफ्ट के तीनों टायर भी फट गए। बता दें कि यह विमान मेन रनवे 27 से करीब 16-17 मीटर दूर जाकर कीचड़ भरे इलाके में चला गया और फिर टैक्सीवे पर रुक गया।

कोई यात्री या क्रू मेंबर घायल नहीं हुआ

हालांकि, विमान को केवल मामूली क्षति पहुंची और वह टैक्सी करते हुए खुद ही पार्किंग बे तक पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब विमान धीमा हो रहा था। मौसम की खराबी और रनवे की फिसलन ने स्थिति को और मुश्किल बना दिया। गनीमत से कोई यात्री या क्रू मेंबर घायल नहीं हुआ।

विमान सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंचा

एअर इंडिया का एक A320 विमान सुबह 9:27 बजे रनवे पर उतरने के बाद धीमा हो रहा था तभी नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद भी सभी यात्रियों और चालक दल बिना किसी नुकसान के सुरक्षित निकाला गया। घटना के बावजूद, विमान सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंचने में कामयाब रहा।

’21 जुलाई 2025 को कोच्चि से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली AI2744 में लैंडिंग के दौरान भारी बारिश के चलते विमान फिसल गया। विमान सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंच गया और सभी यात्री और चालक दल के सदस्य उतर गए। विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *