उड़ान भरते ही बोइंग के प्लेन में लगी आग, लपटें दिखने के बाद हुई लैंडिंग, बाल-बाल बचे 300 लोग जाने कैसे…….
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें Delta Airlines के प्लेन से आग की लपटों को निकलते देखा जा सकता है. ये प्लेन Boeing कंपनी का है.

डेल्टा एयर लाइन्स के एक प्लेन ने एयरपोर्ट से उड़ान भरी ही थी कि इंजन में आग लग गई. जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्लेन के बाएं इंजन से निकलती आग की लपटों को देखा जा सकता है. हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
एविएशन A2Z की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका का है. शुक्रवार, 18 जुलाई को डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DL446 ने लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी. इस फ्लाइट को अटलांटा (अमेरिकी राज्य जॉर्जिया का एक शहर) जाना था. प्लेन ने एयरपोर्ट से उड़ान भरी ही थी कि इंजन में आग लग गई.
फ्लाइट क्रू ने इमरजेंसी का एलान किया और एयरपोर्ट पर लौटने की तैयारी की. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने प्लेन को वापस एयरपोर्ट पर लैंड करने का निर्देश दिया और इसके बाद आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया. लैंड होने के बाद फायर बिग्रेड टीम ने रनवे पर ही आग को बुझा दिया.















Leave a Reply