PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Kab Aa Sakti Hai: पीएम किसान योजना से जो किसान जुड़े हैं उनको इस बार 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा, लेकिन ये किस्त जारी कब होगी?PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं जिसमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को ही मिलता है। अगर आप भी एक किसान हैं तो आप इस पीएम किसान योजना से जुड़ सकते हैं और साल में 6 हजार रुपये का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस पैसे को साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इस योजना के तहत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है, लेकिन ये किस्त जारी कब होगी? क्योंकि इसको लेकर कई अलग-अलग तरह की चर्चा हैं। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

कब जारी होगी 20वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना से जो भी किसान जुड़े हैं उन्हें 20वीं किस्त का इंतजार है। वैसे तो इस किस्त को जून में जारी होना था, लेकिन ये किस्त कब जारी होगी। इसको लेकर अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। योजना की वेबसाइट Pmkisan.gov.in और आधिकारिक किसान एप पर भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
- वहीं, चर्चा इस बात की भी तेज है कि 18 जुलाई के दिन पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त को किसानों के बैंक खाते में भेजा जा सकता है। दरअसल, इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी मोतिहारी का दौरा करेंगे। जहां से वे कई सौगात देंगे और माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम से वें 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं।
-
18 जुलाई में बचे हैं सिर्फ 2 दिन
- अगर पीएम मोदी 20वीं किस्त मोतिहारी से जारी करते हैं, तो ये किसानों के लिए अच्छी खबर होगी। पर अब तक आधिकारिक रूप से ऐसी कोई जानकारी विभाग द्वारा नहीं दी गई है। 18 जुलाई में महज 2 दिन का समय बचा है, ऐसे में किस्त जारी होने की तारीख कब बताई जाएगी। इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है।
बैंक अकाउंट में आने हैं 2 हजार रुपये- पीएम किसान योजना से जो भी किसान जुड़ता है उसे सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इस बार भी जो 20वीं किस्त जारी होनी है उसमें भी किसानों को 2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा, जो डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे।















Leave a Reply