Federal Bank Biometric Authentication: Federal Bank ने भारत में पहली बार एक ऐसी टेक्नोलॉजी पेश की है, जो ई-कॉमर्स पेमेंट को सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस ID से पूरा करने की सुविधा देती है.
Federal Bank Biometric Authentication: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय OTP का इंतजार कभी-कभी काफी परेशान करता है, खासकर जब आप किसी ऐसे जगह पर मौजूद हो, जहां नेटवर्क की समस्या हो. लेकिन अब आपको इससे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि Federal Bank ने भारत में पहली बार एक ऐसी टेक्नोलॉजी पेश की है, जो ई-कॉमर्स पेमेंट को सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस ID से पूरा करने की सुविधा देती है. जी हां, अब बिना OTP के सिर्फ एक टच या नजर से आप अपनी ऑनलाइन पेमेंट को कुछ ही सेकेंड में पूरा कर सकते हैं.
OTP हुई बीते जमाने की बात! अब सिर्फ आपका ‘चेहरा’ देखकर पैसे दे देगा ये बैंक, क्या है भई ये जादू फीचर
OTP हुई कल की बात!
Federal Bank ने देश में पहली बार Biometric Authentication आधारित e-commerce card transaction system लॉन्च किया है. इसका मतलब है कि अब कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त आपको OTP भरने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. बस मोबाइल में अपनी उंगली या चेहरे की पहचान दर्ज करिए और पेमेंट पूरा हो जाएगा, वो भी सिर्फ 3 से 4 सेकेंड में!
सुरक्षा में कोई समझौता नहीं
Federal Bank की यह टेक्नोलॉजी सिर्फ तेज नहीं, बेहद सुरक्षित भी है. हर लेन-देन में आपका फोन यानी आपका डिवाइस खुद वेरिफाई करता है कि आप ही भुगतान कर रहे हैं. साथ ही, आप चाहें तो कभी भी इस फीचर को चालू या बंद कर सकते हैं. यानी अगर आपको OTP वाला तरीका ज़्यादा पसंद है, तो fallback ऑप्शन भी मौजूद है.
Federal Bank का कहना है कि यह सेवा उन ग्राहकों के लिए है जो अपने डिजिटल अनुभव को तेज़ और सरल बनाना चाहते हैं और साथ ही सुरक्षा में कोई समझौता नहीं करना चाहते.
क्या है 2-Factor Authentication और क्यों जरूरी है?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी डिजिटल ट्रांजेक्शन में 2-Factor Authentication (2FA) अनिवार्य कर रखा है. इसका मतलब है कि हर पेमेंट को कम से कम दो स्तरों पर सुरक्षित किया जाए — जैसे कुछ जो आप जानते हैं (PIN या पासवर्ड), कुछ जो आपके पास है (फोन या OTP), और कुछ जो आप हैं (बायोमेट्रिक्स जैसे फिंगरप्रिंट या फेसID). Federal Bank की यह नई सुविधा इस नियम के अनुरूप है — लेकिन उसे कहीं ज़्यादा सहज और तेज़ बना देती है.
कैसे करें बायोमेट्रिक से ऑनलाइन पेमेंट?
Federal Bank की इस सर्विस का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. एक बार जब आप अपने मोबाइल डिवाइस पर बायोमेट्रिक सेटअप कर लेते हैं, उसके बाद ये स्टेप्स फॉलो करें-
- शॉपिंग ऐप में चेकआउट के दौरान, अपना Federal Bank का कार्ड चुनें (जो पहले से टोकनाइज़्ड हो)
- फिर आपको डायरेक्ट बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पेज मिलेगा
- यहां आप अपनी उंगली, फेसID या 4-डिजिट Pay PIN का इस्तेमाल करके पेमेंट पूरा कर सकते हैं






Leave a Reply