आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिका की नियुक्ति की परिवर्तित प्रक्रिया से जिला स्तरीय दावा-आपत्ति निराकरण समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया
महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए प्रदेश स्तर पर विज्ञापन जारी कर ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। बालाघाट जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 45 एवं आंगनवाड़ी सहायिका के 271 रिक्त पदों की पूर्ति किया जाना है। यह नियुक्ति प्रक्रिया प्रथमत: एमपी ऑनलाईन द्वारा तैयार चयन पोर्टल के माध्यम से किया जाना है।

नियुक्ति की परिवर्तित प्रक्रिया से जिला स्तरीय दावा-आपत्ति निराकरण समिति के सदस्यों को अवगत कराने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ की अध्यक्षता में 16 जुलाई को जिला पंचायत बालाघाट के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में समिति के सदस्यों डिप्टी कलेक्टर (कलेक्टर के प्रतिनिधि) श्रीमती राजनंदिनी शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपमाला मंगोदिया, जिला पंचायत की स्वास्थ्य, महिला बाल कल्याण समिति की सभापति श्रीमती केशर बिसेन, जिला पंचायत सुश्री डॉली कावरे, नगरपालिका बालाघाट की पार्षद श्रीमती रैना सुराना को चयन पोर्टल के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी दी गई।










888bet44
Alright, 888Bet44… Pretty straightforward, reliable site. Nothing super flashy, but gets the job done. Easy to navigate, which is a plus. 888bet44