BGT NEWS TODAY

BALAGHAT NEWS

MP के सिवनी में चप्पल निकालने के चक्कर में चली गई युवक की जान जाने कैसे….

MP के सिवनी में चप्पल निकालने के चक्कर में चली गई युवक की जान

मध्य प्रदेश सिवनी जिले में एक युवक की जान नदी में चप्पल निकालने के दौरान चली गई। युवक आयुष यादव अपने दोस्तों के साथ शेड नदी के पास घूमने गया था, जहां उसकी चप्पल गिर गई थी। चप्पल निकालने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक युवक की जान नदी के किनारे गिरी चप्पल निकालने में चली गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक आयुष यादव एक लकड़ी की मदद से नदी के करीब चट्टान पर पड़ी चप्पल निकालने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इस दौरान चप्पल बहकर थोड़ी आगे चली जाती है। इस पर वह दौड़कर फिर उसे निकालने की कोशिश करने लगता है, लेकिन चप्पल को पकड़ने की कोशिश में उसका पैर फिसल जाता है और नदी में गिर जाता है। इसके बाद वह नदी के तेज बहाव में बह जाता है।

MP के सिवनी में चप्पल निकालने के चक्कर में चली गई युवक की जान

पुलिस के अनुसार लखनादौन के वार्ड क्रमांक 14 निवासी आयुष पिता गुड्डू यादव (21) अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर आदेगांव से लगभग सात किलोमीटर दूर परेवा खोह घूमने गया था। यहां झरनों के बीच बहने वाली शेड नदी में उसकी चप्पल गिर गई थी, जिससे निकालने के दौरान आयुष का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया।

 

झरने में मिला शव

साथ गए दोस्तों ने तुरंत पुलिस व आयुष के परिवार को सूचना दी। आदेगांव पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से शनिवार को ही खोजबीन शुरू कर दी थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा था। आदेगांव थाना प्रभारी पूजा चौकसे ने बताया कि रविवार सुबह से एसडीईआरएफ का दल ने कुछ घंटों के तलाशी अभियान के बाद लापता युवक का शव घटनास्थल से कुछ दूरी में झरने से बरामद कर लिया है। पोस्ट मार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

रेस्क्यू टीम प्रभारी गौरीशंकर डोंगरे ने बताया कि कंट्रोल रूम से परेवा खोह झरने में एक युवक के डूबने की सूचना पर पांच सदस्यीय दल बनाकर निकटतम डीआरसी (डिजास्टर रिस्पांस सेंटर) लखनादौन के सदस्यों को घटना स्थल को भेजा गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर रविवार सुबह रेस्क्यू प्रारंभ किया। कुछ घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोपहर लगभग एक बजे युवक का शव झरने से थोड़ी ही दूर खोज निकाला गया।

3 comments
blis cannabis

thc edibles near me online store options available

hh555

HH555, I’ve seen worse! It’s got a pretty clean interface, which I appreciate. Selection might not be huge, but there’s enough to keep you entertained. Head over: hh555

pkdk999bet

Hey everyone, just trying to keep my free time amusing, so I played with pkdk999bet and it’s not a total waste of time. Check it out at pkdk999bet.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *